मधेपुरा : युवक ने पत्नी से नाराज होकर काटा अपना प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

man cut his own private part

man cut his own private part

बिहार के मधेपुरा से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक 25 वर्षीय युवक ने पत्नी से नाराज होके अपने प्राइवेट पार्ट को काट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक की पत्नी मकर संक्रांति का पर्व मनाने मायके गई थी। और तब से घर वापिस नहीं लौटी जिस कारण युवक ने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के द्वारा घायल युवक को आनन-फानन में मुरलीगंज भर्ती कराया गया। जहां पर स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

man who cut his own private part

कुलदेवी को चढ़ाए प्राइवेट पार्ट

ये हैरान कर देने वाला मामला बिहार के मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के रजनी नया नगर वार्ड नंबर-7 का है। यहां 25 वर्षीय युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट को काट कर कुलदेवी को चढ़ा दिया। दरअसल, युवक पत्नी के मायके जाने से काफी नाराज था। और इसी आवेश में आकर उसने अपने प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट दिया। इतना ही नहीं युवक ने घटना को अंजाम देकर अपने प्राइवेट पार्ट को कुलदेवी के मंदिर पर भी चढ़ा दिया। घायल युवक को परिजनों ने फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक अभी खतरे से बाहर है। फिलहाल युवक को मेडिकल कॉलेज मे रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया की, उन्होंने कुलदेवी के स्थान पर प्राइवेट पार्ट को देखा तो वह घबरा गए और उन्हें युवक पर तभी शक हुआ।

पत्नी से नाराज होकर काटा प्राइवेट पार्ट

घायल युवक की पहचान कृष्णा बासुकी नाम से की गई है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की कृष्णा बासुकी पंजाब की एक मंडी में काम करके घर का भरण पोषण करता था। कृष्णा पंजाब से 2 महीने पहले घर आया था। ताकि अपने बच्चों और घर वालों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सके। लेकिन इस बीच उसकी पत्नी मकर संक्रांति के दिन अपने मायके चली गयी। जिस बात से नाराज होकर उसने ये कदम उठाया। वहीं 3 माह पूर्व कृष्णा को एक लड़का हुआ है। कृष्णा बासुकी की चार संतान है। जिसमें तीन लड़कियां और एक 3 महीने का लड़का है। परिजनों ने यह भी बताया कि कृष्णा का तो किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था और ना ही परिवार के किसी अन्य सदस्य से कोई कलह-क्लेश हुआ। लेकिन अचानक ऐसी घटना होने से परिवार के लोग काफी स्तब्ध है।

man who cut his own private part

दरअसल, पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया की, कृष्णा की तबीयत ठीक होने के कारण वह अकेले मायके गई थी। उसको यह डर था कि कहीं मेरे साथ मायके चले जाने से कृष्णा की तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है। जिसके बाद पत्नी अनीता देवी बिना बताए ही अपने मायके चली गई। इस आवेश में आकर उनके पति कृष्णा ने अपना प्राइवेट पार्ट ही काट लिया। इस संबंध जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया की मरीज कृष्णा बासुकी का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है। जिसको डॉक्टर के द्वारा स्टिच कर दिया गया है। अभी वह खतरे से बाहर है।

 

Exit mobile version