भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार दिखे भारत जोड़ो यात्रा में

kanhaiya kumar

भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वाले जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार, भारत जोड़ो की यात्रा कर रहे है ।

9 फरवरी 2016 में कथित तौर पर जेएनयू में एक कश्मीरी अलगाववादी मोहम्मद अफजल गुरु को फांसी के खिलाफ एक छात्र रैली में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया और 2 मार्च 2016 में अंतरिम जमानत पर रिहा किया। कन्हैया कुमार की अगवानी में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ और ‘अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ के नारे लगाने के आरोप लगे थे। हालांकि कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें छोड़ दिया। कन्हैया कुमार ने कई विवादित बयान दिए। खासकर उनके निशाने पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह रहते हैं।

विवादित बयानों के उत्तराधिकारी कन्हैया कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कुमार ने यह भी कहा, “मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं क्योंकि यह सिर्फ एक पार्टी नहीं है, यह एक विचार है। यह देश की सबसे पुरानी और सबसे लोकतांत्रिक पार्टी है, और मैं ‘लोकतांत्रिक’ पर जोर दे रहा हूं … क्युकी मेरी तरह कई लोग सोचते हैं कि देश कांग्रेस के बिना नहीं रह सकता।”

कन्हैया कुमार ने कहा, “कांग्रेस पार्टी एक बड़े जहाज की तरह है, अगर इसे बचा लिया गया तो मेरा मानना ​​है कि कई लोगों की आकांक्षाएं, महात्मा गांधी की एकता, भगत सिंह का साहस और बी.आर. अंबेडकर के समानता के विचार की भी रक्षा की जाएगी। इसलिए मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं।”

बुधवार से शुरू हो गई -कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भी कन्हैया कुमार ने भी हिस्सा लिया और पार्टी के देश को एकजुट करने, लोगों को एक साथ लाने और देश को मजबूत बनाने के उद्देश्ये का समर्थन करते दिखे। मिले कदम, जुड़े वतन।।

Exit mobile version